जरमुंडी में सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत

जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ-दुमका मुख्य मार्ग में सरडीहा के निकट हुई घटना

IMG-20230105-WA0128
बासुकीनाथ। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ-दुमका मुख्य मार्ग में सरडीहा गांव के निकट बीती रात सड़क दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों की मदद से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के उपरांत उसे बेहतर चिकित्सा के लिए देवघर ले जाया जा रहा था। जहां सदर अस्पताल देवघर पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बासुकीनाथ फुलधरिया टोला निवासी दयाशंकर पंडा के 24 वर्षीय पुत्र गोपी पंडा के रूप में हुई। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के अनुज विक्रम पत्रलेख, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी के पुत्र सचिन पंडा, टीम बादल के सदस्यों के सहयोग से अस्पतालकर्मियों के संग समन्वय बनाकर देवघर में शव का पोस्टमार्टम करा के गुरुवार को गोपी का पार्थिव शरीर उसके पैतृक आवास बासुकीनाथ फुलधारिया टोला लाया गया। घटना की जानकारी होने पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को बासुकीनाथ फुलधरिया टोला में बासुकीनाथ, जरमुंडी, नावाडीह, सरडीहा, हरिपुर, नोनीहाट सहित अन्य स्थानों के हजारों ग्रामीण पहुंचे व अंतिम दर्शन किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पश्चात पार्थिव शरीर को स्वजनों द्वारा बासुकीनाथ स्थित लाठिया जोरिया ले जाया गया। इस दुखद घटना को लेकर कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अमित साह उर्फ छोटू, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मंटू लाहा, सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल, बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित रंजन, प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरवकान्त प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनोरमा देवी, दामोदर पंडा, राजकिशोर पंडा, उमेश पंडा सहित सैकड़ों अन्य ने इस दुखद घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए स्वजनों को ढांढस बंधाया।

 हेलमेट नहीं पहनने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी*
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गोपी पंडा अपने मित्र की सुजुकी जिक्सर बाइक से दुमका से बासुकीनाथ लौट रहा था। इस दौरान उसने सरडीहा स्थित लाइन होटल में अपने मित्रों के साथ खाना खाया। खाना खाने के तुरंत बाद वह एक जरूरी काम की बात कह कर अपने दोस्तों को छोड़कर सुजुकी जिक्सर बाइक से तेजी से बासुकीनाथ की ओर निकला। जहां सरडीहा से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे जरमुंडी के गैस एजेंसी के एक खराब पड़े मालवाहक टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का बॉडी पिचक गया। वहीं टेंपो की बॉडी में लगा हुक युवक के सर में गंभीर जख्म दे गया। जिससे काफी खून बहने लगा। अगर युवक ने हेलमेट पहनी होती और गति सीमा पर अंकुश रखा होता तो संभवत उसकी यूं जान नहीं जाती।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/e7wy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *