2024 तक सभी घरों में नल से पहुंचेगा पानी: डीसी
पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि अब्दुल बदुद, राज्य से आए हुए ट्रेनर संजय गौतम एवं निरूपण नाथ, जिला समन्वयक सुमन मिश्रा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि आज के दौर में पेयजल का महत्व बताने की आवश्यकता नहीं है। सभी को पता है कि शुद्ध पेयजल के बिना जीवन की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2024 तक जिले के प्रत्येक घर को नल से जल पहुंचाने का है। जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होगी वहां उन्नत होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल से हमारे बच्चों का भविष्य भी उज्जवल होगा। हर घर से यूज होने के बाद जो जल निकलेगा उसके लिए भी अभी से सोचना होगा। उपायुक्त ने कार्यशाला में आये जनप्रतिनिधियों से सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने व उसे अपनी गांवों में अमल करने की अपील की।
कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव ने कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक सभी घरों में जल नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ साथ ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा।लोगो को बताया की अशुद्ध जल पीने से जल जनित बीमारी कैसे उत्पन्न होती है एवं उससे बचाव के उपाय के बारे में भी बताया गया। सभी प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों के बीच फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से चापाकल की जल की जांच कैसे की जानी है, ग्राम स्तर पर गठित ग्राम स्वच्छता समिति को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जलापूर्ति कनेक्शन लेने एवं जलापूर्ति कनेक्शन के नियमित संचालन हेतु मासिक भुगतान करने, सॉलि़ड, लिक्विड व प्लास्टिक वेस्ट कचरे का सही तरीके से प्रबंधन करने, ग्रामीणों को ओडीएफ प्लस गतिविधियों के प्रति जागरूक करने की अपील किया।
वहीं जिला समन्यवक ने कहा की ट्रेनर द्वारा बताई जाने वाली सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक सुनने एवं किसी भी प्रकार की दुविधा को कार्यशाला के दौरान ही दूर कर लेने की अपील किया।मौके पर जिला समन्वयक सुमन मिश्रा, इमरान आलम, रितेश कुमार एवं प्रखंड समन्वयक, जलसहिया, मुखिया एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u3vg