जामा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण हेम्बरम और सचिव सह मुखिया कमीशन सोरेन ने जामा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस जनसंपर्क अभियान में विशेष रूप से सुनील मुर्मू, अरविंद टुडू, अनिल मुर्मू, एमिली हसदा, राज मुनि हेम्ब्रम और मितिन बास्की भी उपस्थित रहे।