जिप अध्यक्ष एवं स्थानीय प्रतिनिधि ने विद्यालय का किया निरीक्षण  , शिक्षकों को लगाया फटकार

IMG-20221211-WA0012
शिक्षक उपस्थिति पंजी , छात्र-छात्राओं पंजी एवं मिड-डे-मील पंजी दिखाने में असमर्थ रहे शिक्षक

उत्क्रमित  प्राथमिक विद्यालय मधुपुर में एक बजे बच्चों को दी जाती हैं छुट्टी 


गिरिडीह।  गिरिडीह बेंगाबाद प्रखंड के बदवारा पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मधुपुर का आज गिरिडीह जिप अध्यक्ष महोदया मुनिया देवी ,कोलेश्वर वर्मा , समाजसेवी मनीष वर्मा , भाजपा नेता सुभाष सिन्हा ,स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रघुनंदन कुशवाहा , पंचायत समिति प्रतिनिधि हेमलाल महतो एवं कई जनप्रतिनिधि ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधि शनिवार को लगभग 2:02 मिनट में पहुंचे जहां पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित नहीं थे इसके साथ ही विद्यालय में एक भी छात्र-छात्राएं नजर नहीं आया विद्यालय का हर कमरा में ताला लटका हुआ था । वही जनप्रतिनिधि पहुंचने के बाद सहायक शिक्षक सह प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि के सवाल पर शिक्षक केवल टालमटोल करते नजर आए एक भी जवाब संतुष्ट जनक नहीं मिल पाया। जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने स्कूल के एक सहायक शिक्षक से प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा , उपस्थिति पंजी का मांग किया एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित ना होने की सवाल की । वहीं समाजसेवी सह जीप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने स्कूल की स्थिति देखकर शिक्षक को फटकार लगाते हुए शिक्षा संबंधित कई सवाल किए लेकिन शिक्षक एक भी जबाब नहीं दे पाए वही श्री वर्मा ने शिक्षक से मिड डे मील में मिलने वाली भोजन की बात की तो शिक्षक कोई दूसरा विद्यालय का फोटो दिखा रहे थे जिसको देखने के बाद जमकर फटकार लगाया।

 क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक

सहायक शिक्षक सह प्रधानाध्यापक विनय कुमार वर्णवाल ने उपस्थिति पंजी,  मिड डे मील एवं छात्र की अनुपस्थिति को लेकर कहा हर दिन 2:00 खाना बनने के बाद बच्चे चले जाते हैं। रजिस्टर को लेकर कल्याण विभाग की काम चल रही है जिसके कारण रजिस्टर सभी साइबर कैफे में दिया हूं जिस कारण से दिखने में असमर्थ हु। स्कूल मैं गंदगी एवं रंगरलिया को लेकर कहा पिछला वर्ष पेंटिंग करवाए थे ।

 क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण

जीव अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहीं की स्कूल का निरीक्षण के लिए लगभग 2:00 बजे पहुंचे जहां पर एक भी बच्चा एवं शिक्षक नजर नहीं आया खोजबीन करने पर शिक्षक पहुंचे । वहीं ग्रामीणों की शिकायत कई दिनों से मिल रहा था कि शिक्षक के द्वारा छात्रों को पढ़ाया नहीं जाता है इसके साथ ही महोदया ने कहीं सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन इन लापरवाह शिक्षक द्वारा देश के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है मैं इनकी शिकायत विभागीय अधिकारी को करूंगी ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/886n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *