जिला एवं नगर कमेटी का गठन किया

IMG-20221203-WA0007
देवघर। जल एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर के चेयरमैन अनुराग आनंद के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक की गई एवं जिला एवं नगर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अभिषेक दुबे को जिला उपाध्यक्ष ,आशुतोष पासवान जिला महासचिव, मणिकांत कुमार जिला सचिव , सूरज सिंह नगर अध्यक्ष , जयंत सिंह नगर उपाध्यक्ष, दीपक ठाकुर नगर महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया मौके पर अनुराग आनंद ने कहा कि हमारा लक्ष्य लोगों तक सेवा पहुंचाना एवं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने का है। कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधाराओ को बताते हुए अनुराग आनंद ने कहा कि हमारे संगठन का मूल कर्मचारियों के साथ हो रही प्रताड़ना को खत्म करना है।मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश, नगर अध्यक्ष रवि केसरी , नगर महासचिव कुमार बाबा, वरिष्ठ नेता मणिकांत यादव मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vnhx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *