सभी अधिकारियों को लंबित कार्य त्वरित करने का दिया निर्देश
पाकुड। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला विकास समन्वय समित की बैठक उपायुक्त पाकुड़ के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य, कल्याण, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, विद्युत प्रमण्डल, जिला समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, उद्योग, भूमि संरक्षण, भूमि सुधार, भवन प्रमण्डल सहित अन्य विभाग कि विस्तृत समीक्षा कर, संचालित कार्य योजनाओं की धरातल पर सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने कि दिशा निर्देश दिये। ग्रीन कार्ड व मुख्यमंत्री डाकिया योजना में अमड़ापाड़ा एवं महेशपुर में ससमय वितरण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहद बच्चियों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने,मनरेगा में कार्यरत मजदूर के अनुरूप मानव दिवस सृजन में सभी प्रखंडो को प्रगति लाने, पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र में निर्माण में विशेष डिमांड देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। ऊन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के आवश्यक निदेश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ० मंटु कुमार टेकरीवाल, अपर समाहर्ता मंजु रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rn7j