जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 

IMG-20221212-WA0026
उद्घाटन मैच में सुंदर पहाड़ी एवं बोआरीजोर की टीम बनी विजेता

गोड्डा। सोमवार को गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के खेल मैदान पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण बालक – बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने फुटबॉल को किक करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता नागेश्वर साव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिला टुडू एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार के अलावा खेल संघ से देवाशीष झा, सुरजीत झा, सन्तोष निराला एवं शैलेश कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन सदैव प्रयासरत और गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के खेल से जुड़े किसी भी जरूरत को पूरा किए जाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पंचायत स्तर से प्रतिभावान महिला एवं पुरुष फुटबॉलर का चयन कर उनकी प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच एवं अवसर प्रदान किए जाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा कि खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है तथा इससे विपरीत परस्थितियों में भी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियो की कमी नहीं है। उम्मीद करता हूं कि इस प्रतियोगिता की विजेता टीम आगे प्रमंडलीय प्रतियोगिता एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिला का मान बढ़ाएगी। उद्घाटन के दिन दो मैच खेला गया। पहला मैच सुंदरपहाड़ी और बसंतराय प्रखंड के बीच खेला गया, जिसमें सुंदरपहाड़ी प्रखंड की टीम 3-0 से विजयी रही। जबकि दूसरा मैच बोआरीजोर एवं पोड़ैयाहाट प्रखण्ड की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बोआरीजोर की टीम 3-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता में जिलान्तर्गत सभी 9 प्रखंड की विजेता टीम शामिल हो रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/81de

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *