जिले भर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

IMG-20221210-WA0014

सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खुद की सुरक्षा खुद से करने हेतु प्रेरित किया गया


गिरिडीह। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज से जिलेभर में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गिरिडीह जिले के सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों/सभी प्रखंड कार्यालयों/सभी अंचल कार्यालयों एवं जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने व उसकी उचित अनुपालन को लेकर किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम के तहत बताया गया कि 18 साल से ऊपर के सभी युवकों व पुरुष हेलमेट और सीट बेल्ट व ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी के कागजात के साथ ही गाड़ी को लेकर सड़क पर चलें। तेज रफ्तार गाड़ी ना चलाएं, जिससे कि हमारा भी जीवन संकट में हो और सामने वाला का भी जीवन संकट में आ जाए। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दो पहिया चार पहिया वाहनों से चल रहे लोगों को सड़क सुरक्षा के तहत जागरूक किया। गौरतलब है कि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों एवं सभी कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही साथ खुद से खुद की सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया ताकि जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर तथा युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आला अधिकारियों के साथ कई बैठक की, कई दिशा-निर्देश जारी किए। ताकि उसका उचित अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी प्रखंड कार्यालयों/अंचल कार्यालय एवं जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं को जागरूक किया जाए। जिससे कि युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके। जिसके माध्यम से युवा सड़क सुरक्षा के नियमों का उचित अनुपालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l6x1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *