पाकुड़। पाकुड़ वन विभाग की टीम ने सोमवार की अहले सुबह करीब दो बजे पाकुड़ के फुलझीझड़ी-गनपुरा के रास्ते लकड़ी लेकर बंगाल जा रहे जुगाड़ू गाड़ी जब्त किया है।तलाशी में उस पर 25 बोटा साल की लकड़ियां पाई गईं।वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार के अनुसार सूचना मिली कि तस्कर जुगाड़ू ट्रक पर लकड़ी लादकर बंगाल ले जाने वाला है।छापेमारी टीम का गठन किया गया।इसमें वन क्षेत्र पदाधिकारी आरबी प्रसाद, वनपाल बबलु कुमार देहरी, अनुपम यादव, सुनील कुमार साहा, नासिरुल इस्लाम, नीलू निकूदिमुस किस्कु, मोहिलाल मुर्मू शामिल थे। टीम ने पाकुड़िया के फुलझीझड़ी-गणपुरा पथ पर पहुंची।एक ट्रक जैसी बनी जुगाड़ू गाड़ी तेज गति से बंगाल की ओर जा रहा था। करीब 2:00 बजे एक बड़ा जुगाड़ गाड़ी स्टेरिंग वाला बिना निबंधन का पर लकड़ी लोड कर फुलझीझड़ी गांव के पास रोका गया। जिसमें 4 लोग शामिल थे जिसमें से दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हुआ एवं दो व्यक्ति वाहन चालक एवं खलासी को पकड़ लिया गया। उक्त वाहन तथा लकड़ी का जांच किया गया जिसमें किसी प्रकार की कोई कागजात नहीं पाया गया जिसे अवैध मानते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41,42 अधिनियम 2020 की धारा 18 के उल्लंघन करने के जुर्म में धारा 52 के अंतर्गत जब्ती की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में फिरोज अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष, नैमुल अंसारी उम्र करीब 31 वर्ष जो पाकुरिया थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। फरार दोनों व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। वहीं अन्य जगह से 120 बोटा लकड़ी को भी वन विभाग की टीम ने जप्त किया है। कुल मिलाकर 145 बोटा लकड़ी को जप्त किया गया है।इसकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक होगी। डीएफओ ने कहा कि जंगलों से पेड़ों की कटाई करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। आमजनों से आग्रह किया कि पेड़ों की कटाई की सूचना वन विभाग को दें। त्वरित कार्रवाई होगी। विभाग काफी सतर्क और गंभीर है। जंगलों की सुरक्षा के लिए कर्मियों को लगाया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rlkk