झारखंड के युवा सम्राट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 16 दिसंबर को  बाबा नगरी देवघर में आगमन

IMG-20221208-WA0111

खतियानी जोहार यात्रा की  तैयारी को लेकर मंत्री हाफिजुल हसन ने मधुपुर केला बागान आवास में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

मधुपुर। आगामी 16दिसम्बर 2022 को देवघर जिला के आर मित्रा हाई स्कूल मैदान में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शुभ आगमन बाबा नगरी में  होने वाली खतियानी जोहार यात्रा की रूप रेखा तैयार करने एवम कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में मधुपुर केला बागान स्थित मंत्री हफीजुल हसन के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा मधुपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता की बैठक रखी गई। जिसमे मुख्य रूप से झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण कला संस्कृति खेलकूद पर्यटन युवा कार्य एवं निबंधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन मौजूद थे। मंत्री श्री हसन ने कहा आगामी 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन दल के नेता  खतियानी जोहार यात्रा पहले चरण में राज्य में कुल 6 जिलों में निकाला जाएगा। आज से शुरू होने वाली यात्रा का आयोजन गढ़वा जिला में होगा। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  करेंगे। उसी के उपलक्ष में आज हम लोग मधुपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक कर रहे हैं।  जिस तरह मुख्यमंत्री  ने ऐतिहासिक काम किए हैं। 
।इस मौके पर जिला के सभी  पार्टी प्रखंड अध्यक्ष जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिसमें जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, मार्गोमुण्डा प्रखण्ड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, करो प्रखंड अध्यक्ष कंगलु मरांडी, देवीपुर प्रखण्ड अध्यक्ष जुलेश मरांडी, मधुपुर प्रखण्ड अध्यक्ष साकिर अंसारी, देवघर प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव, नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर, किस्कू सेंट्रल कमेटी के मेंबर सुरेश शाह, पहलाद दास, जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान अंसारी,मुर्शिद अंसारी, पप्पू गुलाम असराफ, लियाक़त अंसारी,सुधीर मण्डल, नंदा यादव,शशि दास,लखन किस्कू, मुन्ना रवानी, जितेंद्र यादव, अजय, सिंह, जुगल यादव, साकिब खान, समीर आलम, नसीम अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी,सहु दा अंसारी ,सलीम अंसारी,श्रीकांत दास, के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ul0g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *