झारखंड परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता आगामी 28 अक्टूबर को सारठ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली की तैयारियों में पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुट चुके हैं।
मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की जनता का झारखंड परिवर्तन पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद एक आम सभा का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह पहली बार है जब मनीष कुमार गुप्ता सारठ विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई है।