देवीपुर। भारतीय जनता पार्टी के देवीपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज झा के नेतृत्व में झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।प्रदर्शन देवीपुर बाजार से सांसद निशिकांत दूबे के नेतृत्व और भाजपा नेता गंगा सिंह, संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया,विजया सिंह संजय यादव, पंकज सिंह भदौरिया, राकेश नरौने सुग्गा नरौने के मौजूदगी में भाजपा काार्यकर्ताओं का जुलूस गाजे बाजे के साथ निकालकर प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दूबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि झारखंड में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। दुमका में जहां से सौरेन परिवार एमएलए एमपी हैं।वहां पर बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।दुमका में बेटियों को पैट्रोल छिड़ककर मार दिया गया।बेटियों को मारकर पेड़ पर लटका दिया गया।झारखंड का खनिज संपदाओं की बालू की गिट्टी की चोरी हो रही है। झारखंड से शराब की चोरी कर बिहार में बेचा जा रहा है।अब तो यहां भी और वहां भी आरजेडी की सरकार है।सरकार आपके द्वार नहीं भ्रष्टाचार आपके द्वार कार्यक्रम चल रहा है।समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा पूवॅ प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार, बालू पत्थर लूटने वाली सरकार है।यहां कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।पेंशन और कन्यादान में राशि कहीं नहीं दी जा रही है।सरकार आपके द्वार अखबार और सभा मंच से केवल झूठा प्रचार किया जा रहा है।धरना कायॅक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, महामंत्री सत्यवान कुमार, विकास यादव, हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार झा,महामंत्री राजेंद्र राय,अविनाश महतो, मनीष कुमार,बबलू पासवान, संदीप राय,कपिलदेव मंडल, डब्लू मंडल, बबलू सिंह, गंगाधर मंडल,बालेश्वर रमानी,विश्वजीत बरनवाल, संजय दास, कमलेश यादव, सुभाष टुडू,देवशरण मंडल समेत दजॅनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/itky