झुलसी वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

दुमका: शहर के हरणाकुंडी मोहल्ले में आग तापने के दौरान शनिवार को झुलसी वृद्धा की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. 

मृतका मुलिया केवटिन(73) हरणा कुंडी मोहल्ले की रहनेवाली थी. परिजनों ने बताया कि वह ठंड से बचने के लिए घर में आग ताप रही थी. उस दौरान कपड़े में आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गयी. 

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7hut