ट्रेलर और बैंक केस वाहन टकराई, दो घायल

Kamar Dudhani

जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर कमारदुधानी के पास बुधवार को एक ट्रेलर और बैंक केस वाहन की टक्कर हो गई, जिससे बैंक केस वाहन सड़क पर पलट गई। 

इस हादसे में वाहन के चालक और गार्ड को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मसलिया की ओर से छड़ लदा ट्रेलर दुमका आ रहा था, तभी दुमका से मसलिया जा रही बैंक केस वाहन कमारदुधानी के पास ट्रेलर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई।

 इस दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7j2r