डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ ने मांगों को लेकर किया हड़ताल प्रारंभ

जामताड़ा। झारखंड राज्य आजीविका कम्प्यूटर आपरेटर संघ के द्वारा जेएसएलपीएस के अन्तर्गत कार्यरत राज्य के सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरो ने अपनी मूलभूत सुविधाओं के मांगो को लेकर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं होने विरोध में राज्य स्तरीय 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पर चले गए है। जिसका पहला दिन गुरुवार से राज्य के सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर सामूहिक अवकाश में है। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हम सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर 2014 से जेएसएलपीएस में कार्य कर रहे है। जिसके तहत हर तरह की योजना जैसे कि सबकी योजना सबका काम विकास जेएसएलपीएस का एम आई एस काम, एन आर एल एम एवम विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन एंट्री काम कराया जाता है। लेकिन कोई भी मूलभूत सुविधाएं जैसे- पीएफ, इंश्योरेंस, मेडिकल, कम्युनिकेशन, उचित मानदेय इत्यादि नही दिया जाता है‌ ।इन सभी मांगों के विरोध में अगर हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल विभाग के द्वारा नहीं होती है तो हम सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर आंदोलन चरणबद्ध तरीके से करने के लिए अग्रसर होंगे। वहीं राज्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष कर्ण कुमार का कहना है कि हमारी मांगो पर जल्द से जल्द विभाग की ओर से सकारात्मक पहल करें और हम सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर को जेएसएलपीएस के मानव संसाधन नियमावली में जोड़ने की पहल करे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/phld

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *