डीसी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय करवाटांड़ के शिक्षक संतोष कुमार यादव को किया निलंबित

IMG-20221208-WA0000
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ाघाघरी के शिक्षक रामनारायण साह, सहायक अध्यापक का मानदेय किया बंद 

पाकुड़: उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटांड़ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ाघाघरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा स्कूल की व्यवस्था, बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं के साथ शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को मुहैया कराने के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटांड़ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ाघाघरी, लिट्टीपाड़ा में मध्यान भोजन में अनियमितता बरता जा रहा था। इस पर उपायुक्त ने संतोष कुमार यादव, शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय करवाटांड़ को निलंबित कर दिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ाघाघरी, शिक्षक रामनारायण साह, सहायक अध्यापक का मानदेय बंद करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक से जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन की मांग की गई है। संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ocuh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *