मधुपुर।एंटी करप्शन ब्यूरो ने देवघर में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कश्यप को मधुपुर के तबस्सुम मेडिकल हॉल के संचालक से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया । उसके पास से 89820 रूपया नकद भी बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मधुपुर शहर के चांदमारी मोहल्ला स्थित तबस्सुम मेडिकल हॉल के संचालक आदिल रशीद के लाइसेंस रेनुअल के नाम पर 50 हजार की घूस मांगी गई थी। मेडिकल हॉल के संचालक ने बताया कि 50 हजार देने में असमर्थता जताई। जिसके बाद 18 हजार देने में सहमति बनी। इसके बाद मामले की जानकारी ऐसीबी को दी गई। एसीबी ने मामले की जांच की और मामले को सत्य पाया। विगत महीनों 6 दिसंबर को एसीबी ने मामला दर्ज किया जबकि 7 दिसंबर को 18000 घूस लेते हुए इंस्पेक्टर चंदन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर के साथ उसके सहयोगी मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के पश्चात एसीबी के अधिकारियों ने अग्रसर कार्रवाई की जानकारी दी है!