तीन साइबर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20221201-WA0021
11लाख रूपये नकदी समेत अन्य सामान भी बरामद

देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने आम सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव मे छापेमारी कर तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जिसमें तीनो साइबर आरोपी आपस मे भाई भाई हैं। जो सोनू कुमार पाठक, अभय कुमार पाठक, व रौशन कुमार पाठक शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से सोनू कुमार पाठक के पास से 11 लाख रूपये नकदी भी बरामद किया हैं।साथ ही 05 मोबाइल, 17 फर्जी सिम, 01 पासबुक, 23 एटीएम भी बरामद किया हैं। इस बाबत प्रेस नोट जारी कर देवघर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल मे 08 साइबर लिंक पाया गया हैं जिसकी जाँच की जा रही हैंं। साथ ही इसके द्वारा अन्य साइबर आरोपियों के ठगे रूपये को विभिन्न एटीएम से निकाल कर कमीशन की राशि को सभी जगह पहुँचाने का भी काम इसके द्वारा किया जाता हैंं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को जाँच करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं तथा तीनों को जेल भेज दिया हैं ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r60a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *