तेजस्विनी कर्मियों ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

IMG-20221207-WA0034

लंबित मानदेय और सेवा विस्तार का किया मांग

देवघर। जिला में कार्यरत तेजस्विनी कर्मियों ने अपने लंबित मानदेय भुगतान एवं अवधि विस्तार को लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को एक ज्ञापन समर्पित किया है।अपने आवेदन में दर्शाया है कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना तेजस्विनी परियोजना के तहत महिलाओं एवं किशोरियों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है।जबकि दूसरी ओर कार्यरत 554 महिला कर्मी जमीनी स्तर पर कार्य कर रही हैं किंतु मानदेय लंबित होने के कारण इन कर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई है।विगत 6 माह से इन्हें भुगतान नहीं किया गया है जिससे सभी कर्मियों की स्थिति दयनीय हो गई है और क्षेत्र के कार्यों को संपादित करने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।देवघर जिला में 14 से 24 वर्ष के 90 हजार किशोरी एवं युवतियों का स्वावलंबन किया जाना है।सेवा अवधि विस्तार नहीं होने के कारण परियोजना अंतर्गत सेतु शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।वही सभी कर्मियों ने अपने अधिकारी से आग्रह किया है कि तेजस्विनी परियोजना के कर्मियों की लंबित मानदेय भुगतान करने एवं सेवा विस्तार करने की कृपा की जाए। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/znqs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *