दिल्ली चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर दुमका में जश्न

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर दुमका में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई वितरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा दुमका इकाई ने टीन बाजार चौक, दुमका में भव्य आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को गुलाल एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

भाजपा दुमका के जिलाध्यक्ष गौरवकांत झा ने इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी नीतियों पर भरोसा जताया है। यह जीत जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत का परिणाम है। दिल्ली की जनता ने यह संदेश दे दिया है कि वे तुष्टिकरण की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति चाहते हैं। यह जीत हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है, और इससे झारखंड में भी हमारा संकल्प और मजबूत होगा।”

सीता सोरेन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास की जीत है। दिल्ली की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि “यह जनादेश भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। यह जीत झारखंड में भी हमें और मजबूती से काम करने की प्रेरणा देती है, ताकि विकास और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।”

जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने जानकारी दिया कि इस जश्न में जिला महामंत्री पवन केशरी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,बबलू मंडल,मार्शल ऋषिराज टुडू,बिपिन अग्रवाल,नगर संयोजक दीपक स्वर्णकार,जिला मंत्री गुंजन मरांडी,मणिलाल गृही,मृणाल मिश्रा,पंकज वर्मा,श्रीधर दास,निवास मंडल,अमिता रक्षित,ओम केसरी,दिनेश सिंह,अजय गुप्ता,विश्वनाथ नंदी,संतोष साह,बिक्की राउत,अमन राज,मनीष कुमार,जमील अख्तर,किशोरेंद्र दास,इंद्रजीत कुमार,रंजना उपाध्याय,प्रवीण भदौरिया,उषा दास,मंजू दास,चाइना मंडल,बिजौली देवी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ पूरे माहौल में विजय उत्सव का रंग छा गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eotr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *