उपायुक्त ने 25 दिव्यांग प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर किया सम्मानित
आत्मनिर्भर व सशक्त समाज निर्माण के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता : उपायुक्त
उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ बेहतर करने की बधाई दी
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर एस.बी.आई. आर्सेटी, रोहिणी, देवघर द्वारा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई की समापन कार्यक्रम से पूर्व इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 24.11.2022 को शुरू किया गया था। साथ ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर जिले के 25 दिव्यांग प्रशिक्षुओं ने मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक प्राप्त किया। वही सभी प्रशिक्षुओं का जाँच परीक्षा नेशनल अकादमी ऑफ़ रुडसेटी द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षुओ ने शतप्रतिशत सफलतापूर्वक परीक्षा पास किया है। ज्ञात हो कि जिले के ये सभी प्रशिक्षणर्थी विभिन्न प्रखंडों से आकर आरसेटी में सफलतापूर्वक आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि दिव्यांगता शरीर के अंग में होता है, न कि सोच में। आप चाहे तो कोई भी काम कर सकते है, इसमें विकलांगता कभी बाधा नहीं आएगी। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ बेहतर करने की बधाई दी। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी की सोच और काम करने का जज्बा समाज को सकारात्मक संदेश देता है, जो कि काफी सराहनीय है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती आज फायदेमंद साबित हो रही है। मशरूम शाकाहार भोजन में विटामिन्स, खनिज, प्रोटीन एवं अन्य पोषक तत्व का महत्वपूर्ण स्रोत होने के कारण काफी लोकप्रिय है। पोषणीय महत्व के अलावा मशरूम का उत्पादन एक बहुत ही लाभकारी उद्यम है, जिसमें न्यूनतम भूमि आकार की आवश्यकता होती है। जिसे बहुत कम पूंजी और छोटी जगह में भी सरलता से किया जा सकता है। सीमान्त और भूमिहीन किसानों द्वारा मशरूम उत्पादन किया जाता है। मशरूम उत्पादन को सही प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश द्वारा फायदेमन्द व्यवसाय बनाया जा सकता है। जिससे आप प्रशिक्षण से लाभ उठा कर बेहतर तरीके से व्यवसाय कर सकते हैं। साथ ही स्वरोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आप अपनी आमदनी को दिन प्रतिदिन बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा समापन समारोह के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री, प्रशिक्षु आई.ए.एस अनीमेष रंजन, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार दुबे एवं सज्जन आनन्द, एस. एल बैठा (पूर्व एल. डी.एम. देवघर), एवं परमेश्वर मांझी (एल.डी.एम, देवघर), अच्युत नारायण सिन्हा (निदेशक आरसेटी.), के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6b2b