दुमका के आउटडोर स्टेडियम 7 फरवरी से आयोजित होगा सारजोम बेड़ा फुटबॉल चौंपियनशिप 2025

बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम, दुमका में सारजोम बेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 की घोषणा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। यह आयोजन 7 फरवरी से 9 फरवरी 2025 तक होगा, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹5 लाख, द्वितीय पुरस्कार ₹4 लाख और तृतीय व चतुर्थ स्थान के लिए ₹1-1 लाख की राशि निर्धारित की गई है। विशेष पुरस्कारों में “मैन ऑफ द सीरीज” के लिए ₹25,000, “बेस्ट गोलकीपर” और “हाईएस्ट स्कोरर” के लिए ₹6,000-₹6,000 तथा फाइनल मैच के “मैन ऑफ द मैच” के लिए ₹3,000 दिए जाएंगे। प्रत्येक मैच में “मैन ऑफ द मैच” और हैट्रिक गोल के लिए भी पुरस्कार रखे गए हैं।

7 फरवरी 2025 के उद्घाटन समारोह में सांसद नलिन सोरेन, जामा विधायक डॉ. लोइस मरांडी और जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मीडिया प्रभारी जुनस मरांडी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की और लोगों से इसे सफल बनाने की अपील की।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y5x6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *