झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र के लीची बगान के पास स्थित कैलाश भवन नामक लॉज में एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान बोकारो जिले के चास निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह कौरेया पोस्ट ऑफिस में तैनात था।
रविवार शाम, जब युवक के कमरे में रहने वाले उसके साथी पढ़ाई से लौटे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर, सीढ़ी की मदद से कमरे में झांक कर देखा गया, जहां युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार महतो के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। समाचार लिखे जाने तक, पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी।