दुमका के पुलिस अधीक्षक को जामा क्षेत्र में गांजा के अवैध व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए जर्मुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार कच्छप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
महारो चौक के पास बाउरी टोला में पुलिस टीम ने छापेमारी कर राजेश चटर्जी (38) को उसके घर से करीब 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जामा थाना में इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत कांड संख्या 92/24, दिनांक 02.11.2024 को मामला दर्ज किया गया है।