दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जानकारी मिलने में काफी विलंब हो रहा है दुमका जिला में दुमका, जामा, जरमुंडी और शिकारीपाड़ा विधानसभा चुनाव की स्क्रूटनी बुधवार को हुई। स्क्रूटनी के बाद की जानकारी अब तक नहीं उपलब्ध करायी गयी है। कौन कौन से प्रत्याशी का नामाकंन स्वीकार हो गया है और किन प्रत्याशियों का रद्द हुआ हैं यह जानकारी अब तक जिला प्रशासन की ओर से विधिवत तरीके उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर भी जानकारी अब तक अपडेट नहीं हुआ है जबकि दूसरे विधानसभा और जिलों की जानकारी निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। दुमका जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के पहले दिन से पत्रकारों को सही जानकारी मिलने में कठिनाई हो रही है तो आम जनता तक पत्रकार सही जानकारी कैसे पहुंचाएं ये सवाल उठना लाजमी है।