दुमका। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है यह दावा करते हुए परिजन जांच के लिये दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गये। उसके बाद परिजनो ने यह दावा किया आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किशोरी परिजनों के साथ गुरूवार को पहुंची थी। किशोरी का मेडिकल जांच हुआ या नहीं यह भी संदेह के घेरे में है क्योंकि सरैयाहाट थाना पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ ओर ही बताया है तो चलिये बताते है आपको पूरा मामला।
सरैयाहाट थाना में पहुंचा था मामला
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला पहंुचा था। इस विवाद में लड़की पक्ष थाना पहुंचकर पुलिस को विवाद की जानकारी दी। पुलिस ने इलाज के लिये सरैयाहाट स्वास्थ्य केन्द्र भेजा था। वहां से चिकित्सकों से किशोरी ने कहा कि उसके साथ गलत हुआ है उसके बाद चिकित्सको ंने उसे दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवती का मेडिकल जांच हुआ या नहीं यह भी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
क्या कहते है परिजन
सरैयाहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मीडिया को जानकारी दी थी गांव के आलम ने उसके परिवार के किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है और पुलिस इस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रही है। उनलोगों पर समझौता कर लेने का दबाब भी दिया जा रहा है।
क्या कहती है पुलिस
इस मामले में सरैयाहाट थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने छेड़खानी का आवेदन पुलिस को दिया है उसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इस मामले अधिक जानकारी जुटायी जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म या छेड़खानी..?
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ovj2