दुमका में करंट लगने से मां-बेटी की गई जान

Ramghar_PS

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के केन्दुआ गावं में कंरट की चपेट में आने वाले मां बेटी की जान चली गयी हैं यह दुःखद घटना उस समय हुई जब बिजली से चार्ज होने वाले चार्जजेबुल टॉर्च को मां खोल रही थी। पहले बूढ़ी मां चपेट में आयी और उसके बाद उसकी बेटी को भी करंट ने चपेट में लिया। इस दुर्घटना दोनों की जान चली गई है।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के कन्दुआ गांव में 80 वर्षीय चंपा देवी में चार्ज में लगे चार्जजेबुल टॉर्च को खोल रही थी इसी दौरान वह चपेट में आ गयी। मां को बचाने गई 56 वर्षीय दुलिया कुमारी भी करंट की चपेट में आ गई। इसी दौरान दोनों की जान चली गई है।
इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी शशि कांत साहू ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है आखिर यह घटना कैसे घटी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wr8k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *