दुमका में करोड़ो की अवैध लॉटरी को सीओ ने किया जब्त

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के बस स्टैंड से करोड़ों की अवैध लॉटरी दुमका के अंचलाधिकारी अमर कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए जब्त कर लिया। पुलिस ने पांच बोरी में करोड़ों की लॉटरी को जब्त किया जो कि एक बस से दुमका के बाजार में अवैध रूप से खपाने की तैयारी चल रही थी।
पुलिस के द्वारा लॉटरी जब्त करने के बाद से ही लॉटरी का अवैध व्यवसाय करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है सूत्रों की माने तो यह अवैध लॉटरी पवन अग्रवाल नामक अवैध लॉटरी व्यवसायी का है जिसके सरंक्षण में दुमका जिले में धड़ल्ले से लॉटरी का अवैध व्यापार हो रहा है। इस खेल में विनोद गुप्ता और गोविंद साह नामक अवैध लॉटरी व्यवसायियों का नाम भी सामने आ रहा है।
सूत्रों ने बताया कि इस व्यापार में नये और पुराने लॉटरी व्यवसायी भी जुड़े जो कि दुमका के बाहर के है और बाहरियों के मदद से भी दुमका में अवैध लॉटरी का खेल होता है। पुलिस पूर्व में भी अवैध लॉटरी के खिलाफ छापेमारी करती रही है लेकिन कभी भी किसी बड़े माफियाओं तक पुलिस की पहुंच नहीं हो पाती है।
अवैध लॉटरी के खेल को लेकर पूर्व में झामुमो के कार्यकर्ताओ ने सीएम को ट्वीट किया था और सीएम हेमंत सोरेन कार्यवाही के आदेश दिये थे। उसके पहले कई लोगों ने इस खेल पर सवाल उठाया है।
शहर में चर्चा है इस कार्रवाई में दौरान भी पुलिस के हाथ अवैध लॉटरी लगा है जो बोरी में भरा हुआ है बोरी को जब्त करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है सूत्रों की माने तो अैवध बाजार में यह करोड़ों की लॉटरी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qq3k