दुमका में जिला स्तरीय नियमित टीकाकरण और एईएफआई सर्विलांस कार्यशाला

04 Dec 2024_Health

दुमका के सिविल सर्जन डॉक्टर बच्चा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में होटल हेरिटेज में “आरआई स्ट्रेंथिंग (नियमित टीकाकरण) एवं एईएफआई सर्विलांस” पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. राम प्रसाद, डॉ. संजय कुमार सिंह (एसआरटीएल, डब्ल्यूएचओ), और डॉ. ध्रुवा महाजन (एसएमओ, डब्ल्यूएचओ) द्वारा कार्यशाला के विभिन्न बिंदुओं का विवरण प्रस्तुत किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, बीपीएम, बीडीएम, कोल्ड चैन हैंडलर, और आईडीएसपी डॉक्टर समीरण मंडल सहित यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर अजय सर और टीवी कंसल्टेंट भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई:

  1. नियमित टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभाव (AEFI) का सर्विलांस।
  2. मिज़ल्स सर्विलांस और माइक्रो प्लानिंग।
  3. हेड काउंट सर्विस और ड्यू लिस्ट तैयार करना।
  4. कोल्ड चैन और वैक्सीन मैनेजमेंट।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में टीकाकरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और इसके पश्चात संभावित प्रतिकूल प्रभावों पर नजर रखते हुए कार्यक्षमता में सुधार करना था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pja2