दुमका में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद

Chor

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आयी हैं नगर थाना क्षेत्र के बगान पाड़ा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि दोपहर में उनकी पत्नी बाथरूम में थी और घर के अन्य सदस्य इधर उधर थे। 

इसी दौरान दो बच्चे आए और उनलोगों ने बाथरूम की कुंडी बाहर से बंद कर दिया और घर के अन्दर जाकर सामान की तलाशी लेने के बाद दो मोबाइल चोरी करके फरार हो गये। काफी देर बाद जब रमेश के पिता घर पहुंचे तो उन्होंने आवाज सुनकर उनकी पत्नी को बाहर निकाला। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में सीसीटीवी फुटेज निकाला गया तो उसमें देखा गया कि दो बच्चे गली से तेजी से निकल रहे है और उनके हाथ सामान भी है। 

इस मामले की सूचना दुमका नगर थाना पुलिस को दी गई। दोनों बच्चे में मोहल्ले में घर घर जाकर कुछ खाने के लिये मांग रहे थे। काफी देर से वह मोहल्ले में घुम रहा था और जैसे ही मौका मिला उसने एक घर दिनदहाड़े चोरी को अंजाम दे दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mboh