दुमका: दुमका के रसिकपुर चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनकर फरार हो गए, जिससे महिला घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे अजय कुमार के साथ बाज़ार से घर लौट रही थी, जब स्टेशन रोड की ओर से आए बाइक सवारों ने अचानक हमला कर चेन खींच ली। घटना के दौरान महिला गिरकर चोटिल हो गई।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।