27 जुलाई 2024, दुमका: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय, दुमका के न्याय सदन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की अध्यक्षता में आज मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल दो बेंचों का गठन किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका उत्तम सागर राणा ने बताया कि मासिक लोक अदालत में न्यायालय में लंबित वादों के अलावा दुमका जिले में स्थित विभिन्न विभागों के फौजदारी संबंधी मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।
बेंच नंबर 1 में प्रकाश झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, दुमका, कामोद नारायण झा, अधिवक्ता, दुमका और ओमियो कुमार मांझी, अधिवक्ता, दुमका शामिल थे। बेंच नंबर 2 में मोहित चौधरी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, दुमका, विनीत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, दुमका और नीरज कुमार दीक्षित, अधिवक्ता, दुमका उपस्थित थे।
इस प्रकार, दोनों बेंचों के द्वारा कुल 31 वादों का निष्पादन किया गया।