दुमका में स्कार्पियों के साथ एक व्यक्ति भी जलकर हुआ खाक

23 May 2024 _jarmundi scripoi Acc.

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के कुशमाहा चिकनिया गांव से ऐसी घटन सामने आ रही है जिस पर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे है। बीती रात इस गांव में एक स्कार्पियों आग लगने से जल गया और लोगो का दावा है कि जिस समय स्कार्पियों जल रहा था उसमें एक व्यक्ति भी था। इस घटना के सामने आते ही सनसनी फैल गया।
बीते 22 मई 2024 की रात में जरमुंडी थाना क्षेत्र के कुशमाहा चिकनिया गांव में एक विभत्स घटना हुई है। यहां एक स्कार्पियों में एक व्यक्ति सवार था। स्कार्पियों पूरी तरह से जलकर खाक हो गया और उसमें सवार व्यक्ति की भी जान चली गयी। इस घटना की जैसे ही सूचना मिली ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। आस पास के ग्रामीण जुट गये और पूरे मामले पर चर्चा करते हुए जरमुंडी थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जरमुंडी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार स्कार्पियों में सवार व्यक्ति जिसकी स्कार्पियों जलकर मर जाने का दावा किया जा रहा है उसकी पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोहन दास, पिता चन्द्र दा के रूप में हुई। 45 वर्षीय मोहन का एक बेटा और तीन बेटी है। उसका घर चंदना दासटोला में है। परिजनों ने जानकारी दी है वह भाड़ा पर वाहन लेकर निकला था। बुधवार की शाम में 5 बजे उनसे बात हुई।इस मामले में जरमंडी थाना पुलिस जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि यह कोई घटना है या दुर्घटना है फिलहाल इस घटना से ग्रामीण काफी डरे हुए है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vcax