दुमका में हर घर तिरंगा यात्रा, 11 से 14 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम

Bjp_Dumka

भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की बैठक जिला अध्यक्ष गौरव कांत की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय डंगालपाड़ा, दुमका में हुई। इसमें हर घर तिरंगा और घर-घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गई।

जिला संयोजक बबलु मंडल ने कार्यक्रम का विषय प्रस्तुत किया। गौरव कांत ने बताया कि तिरंगा यात्रा प्रत्येक विधानसभा में 11 से 13 अगस्त तक युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक वीर शहीदों की प्रतिमाओं, वार मेमोरियल और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर सफाई और माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के इतिहास पर चर्चा की जाएगी और रात्रि में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लुईस मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने और तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।

इस बैठक में भाजपा नेता निवास मंडल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लगाकर गर्व महसूस करें। बैठक को सुरेश मुर्मू, अंजुला मुर्मू, रूपेश मंडल और गुंजन मरांडी ने भी संबोधित किया।

मीडिया प्रभारी पिंटु अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, राम नारायण भगत, धर्मेंद्र सिंह, जिला मंत्री कामेश्वर गुप्ता, लक्ष्मण पंडित, नीतू झा, श्रीधर दास, फारूक अनवर, सुजीत यदुवंशी, दिनेश सिंह, गणपति पाल, ओम केशरी, पंकज वर्मा, नरेश मंडल, सहदेव मरांडी, राजू दर्बे, नवल किशोर मांझी, निताई भंडारी, शुभाशीष चटर्जी, लालचंद पाल, नकुल साह, रघुनाथ रजक, अपर्णा झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xchd