देवघर में दिनांक 13 दिसंबर को आयोजित होगा भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा 

IMG-20221211-WA0097
देवघर। कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा के तहत 13 दिसंबर को देवघर में निर्धारित पदयात्रा को सफल बना हेतु तैयारी जोर-शोर से चल रही है। तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों में बैठकें भी की गई। कार्यक्रम की तैयारी के समीक्षोपरान्त जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा कि निर्धारित पदयात्रा का शुभारंभ करीब 10:30बजे दिन में शहीदाश्रम करनीबाग से होगी, जो झौंसागढ़ी मोड़,मंदिर मोड़,बस स्टैण्ड फब्बारा चौक,बजरंगबली चौक,राय एण्ड कम्पनी चौक, होते टावर चौक पहुंचेगी जहाँ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए वीआईपी चौक स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा एवं बरमसिया स्थित अम्बेडकर चौक में बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नुक्कड़ सभा संबोधन की जाएगी । तदोपरान्त नुक्कड़ सभा के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। 

कई दिग्गज होंगे शामिल 
इस पदयात्रा में भारी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश समन्यवक-सह-पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,विधायक दल के नेता-सह-झारगंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका सिंह पांडेय, पूर्व विधायक बंधु तिर्की,पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा जी के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भाग लेंगें।

लगाया जा रहा है झंडा बैनर
कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर शहर में झंडा,बैनर आदि लगाया जा रहा है। इस लेकर कार्यालय में नेता और कार्यकर्ता झंडा तैयार करते दिखे । कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आदरणीय राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के तहत यह पदयात्रा देवघर में भी चलाया जा रहा है। इस यात्रा से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और इसमें स्वत: अपनी सहभागिता दिखाते हुए काफी संख्या में लोग भाग लेंगें। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी,एनएसयूआई के रवि वर्मा, युवा के अश्विनी कुमार, सूरज, शैफ दानिश सूरज सिंह, कुमार बाबा आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4da0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *