पिछले 8 वर्षों से बकाया भुगतान को लेकर आंदोलनरत थे बकायेदार
पाकुड़। मंगलवार को नगर के सक्षम पैलेस स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (डीबीएल) की। कार्यालय में बकाया भुगतान को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डीबीएल के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट धनंजय झा, जीएम राधारमण रॉय, प्रोजेक्ट इंचार्ज देवेंद्र झा, सब्यसाची मिश्रा के अलावा दर्जनों वेंडर मौजूद थे। बैठक में कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते एक साल से डीबीएल पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में बतौर एमडीओ कार्य कर रही है। इस बीच सैकड़ों वेंडरों के बकाया भुगतान को लेकर कई दौर की बैठक की गई। कंपनी द्वारा कोयले का उत्खनन शुरू कर दिया गया है बावजूद इसके बकाया भुगतान नहीं होने के कारण कोयले का परिवहन नहीं हो पा रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन एवं आवंटी पीएसपीसीएल के निर्देश पर डीबीएल शुरुआती दौर में ट्रांसपोर्टरों व छोटे वाहनों का भुगतान करेगी तथा सिविल कार्यों के बिलों की जांच कर सही बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाएगा। वहीं वेंडरों ने एक स्वर में एकमुश्त बकाया भुगतान करने की मांग इस पर कंपनी के अधिकारियों असमर्थता जताते हुए कहा कि चूंकि, फिलवक्त कंपनी का किसी प्रकार का आमदनी शुरू नहीं हुआ है इसलिए एकमुश्त भुगतान संभव नहीं है। अंत में कंपनी और वेंडरों के बीच सहमति बनी कि 10 लाख रुपये से कम ट्रांसपोर्टरों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। जबकि इससे अधिक के बकायादारों को दो किस्त में भुगतान किया जाएगा। दोनों पक्षों के वार्ता के बाद आपसी सहमति बनी और प्रथम किस्त भुगतान के बाद स्थानीय लोगों को कोयला परिवहन का कार्यादेश देने के बाद ही कोयले की ढुलाई शुरू की जाएगी। इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, मंटू भगत, मनोज भगत, राजा, संतोष रजक, अमित, संजय, विकास, अभिषेक पांडेय, संतोष भगत, सुमन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0i2e