दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

IMG-20221116-WA0003
एक घायल की स्थिति गंभीर

ललमटिया चौक पर दोनों बाइक के बीच हुई भिड़ंत

महागामा। मंगलवार को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो बुरी तरह घायल हो गए। एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जाती है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
घटना ललमटिया चौक के समीप की है, जहां दो बाइक की आमने सामने आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक की गति ज्यादा तेज रहने के कारण टक्कर होने के साथ ही बाइक के परखच्चे उड़ गए । ललमटिया थाना प्रभारी ने सूचना पाकर दल बल के साथ घटनास्थल पर आकर घायलों को उठाकर महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सा प्रभारी संजय मिश्रा ने ललमटिया निवासी शहीद अंसारी के 23 वर्षीय पुत्र सरफराज अंसारी को मृत घोषित कर दिया।वहीं घायलों में एक 26 वर्षीय मफीजुद्दीन अंसारी हैं, जबकि दूसरे घायल की पहचान नही हो पाई है।  डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर अज्ञात पहचान वाले घायल को स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया।वहीं घायल मफीजुद्दीन अंसारी को हल्की चोटें आई है, जो महागामा अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि मफीजउद्दीन अंसारी एवं सरफराज अंसारी दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ललमटिया जा रहे थे। उसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।  बताया कि सरफराज की शादी के एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए, इतना बोलते ही रो-रो कर बिलख उठे। वहीं मौत की खबर सुनकर अस्पताल में मृतक के परिजनों की भीड़ लग गई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nckf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *