दो सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Ghyal

काठीकुंड। थाना क्षेत्र के आमझारी-झिलीमिली मुख्य मार्ग में कर्णपुरा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार ने खड़ी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची काठीकुंड पुलिस घायल  को  काठीकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ अरविंद कुमार दास द्वारा घायल युवक को दुमका के फूलो झानों मेडिकल कालेज अस्पताल रेफ़र कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल गोलु बाबु  शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुधानी(ढाका) गांव का रहने वाला हैं।

वही दूसरी दुर्घटना दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सिदो-कान्हू चौक के समीप हुई अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. तेलियाचक बाजार निवासी गोविंद पाल पैदल मुख्य मार्ग पार कर रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे गोविंद का बायां पैर में गंभीर रूप से चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को काठीकुंड सीएचसी भर्ती कराया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिये दुमका रेफर कर दिया गया। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aret

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *