गोड्डा। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति के निबंधन एवं लक्ष्य के अनुरूप धान के उठाव पर विशेष बल दिया । उन्होंने कहा कि धान उठाव से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानियां आती है, तो अपने नजदीकी पदाधिकारियों से संपर्क कर कार्यों का निष्पादन यथाशीघ्र किए जाएं।बैठक में किसानों के निबंधन के लिए आवेदन संग्रहण, उपार्जन पोर्टल में इंट्री, केंद्रवार धान अधिप्राप्ति एवं भंडारण की स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि धान अधिप्राप्ति को लेकर विभिन्न प्रखंडों में विशेष ध्यान दिया जाए। मौके पर उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरव कुमार भुवानिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद, सभी प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/en9q