नगर परिषद अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

IMG-20221213-WA0119
पाकुड़।  नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा एवं कार्यपालक पदाधिकारी कोश्लेश कुमार यादव ने मंगलवार को वार्ड नंबर 11 बागतीपाड़ा माॅं मनसा माता पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने बताया कि पहले चरण में छठ पूजा से पूर्व पोखर की खुदाई साफ सफाई एवं आधे पोखर की सौंदर्यीकरण किया गया था शेष बचे कार्य का आज शिलान्यास किया जा रहा है। संपूर्ण पोखर के सुंदरीकरण हो जाने के पश्चात पोखर देखने में काफी भव्य लगेगा एवं पूजा पाठ करने आए श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।बगतीपाड़ा का यह पोखर हमारे इस क्षेत्र में माॅं मनसा माता पोखर के नाम से जाना जाता है एवं हम सभी की आस्था इस पोखर से जुड़ी हुई है। कार्यपालक पदाधिकारी कोश्लेश कुमार यादव ने बताया कि आज शिलान्यास के बाद संपूर्ण पोखर के सौंदर्यीकरण का कार्य चालू हो जाएगा एवं पोखर के किनारे चारों तरफ रोड एवं नाली के कार्य का भी टेंडर हो गया है जल्द वह काम भी शुरू हो जाएगा। वही मौके पर उपस्थित वार्ड के सभी ग्रामीणों ने नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से हम मोहल्ले वालों की इस पोखर के सुंदरीकरण का मांग रही है। आपके कुशल नेतृत्व में यह कार्य पूरा हो सका है इसीलिए हम सभी आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।मौके पर स्थानीय मोहल्ले के लोग सहित अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yere

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *