नशे में धुत पति ने टांगी से मारकर ले ली पत्नी की जान

दुमका। दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आयी है जहां 55 वर्षीय अधेड़ महिला की टांगी एवं लाठी डंडे से मार कर पति ने हत्या कर दी। यह घटना काठीकुंड थाना के भिलाईकांदर गांव की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में दोनों पति और पत्नी नशे में धुत थे। शराब का सेवन करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पति रामेशल हांसदा ने पत्नी सुशीला सोरेन को लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बाद टांगी से हमला कर दिया। जिससे महिला ने उसी समय दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने काठीकुंड थाना की पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना दी। पुलिस ने बुधवार की सुबह गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अज्ञात वाहन के धक्के से एक की मौत दूसरा गंभीर
दुमका। दूसरी घटना दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां रामगढ़ हाट से वापस लौटने के दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के राजापाथर गांव के सिंकदर मुर्मू की जान चली गई। दरअसल सिंकदर अपने एक साथी को लेकर मोटरसाइकिल से रामगढ़ हाट से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक असंतुलित होकर पोल से टकरा गया और गंभीर रूप से दोनों युवक जख्मी हो गए। इलाज के दौरान सिकंदर मुर्मू की जान चली गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पूरी घटना अज्ञात वाहन के धक्का मारने से हुई थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fkcv