पटुआ लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

IMG-20221124-WA0115
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर पथ के बीरग्राम निकट पटुआ लोड एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। आग से बचने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बीरग्राम चितरा तालाब में ट्रक को घुसा दिया। वहीं पास के खेत में पटवन कर रहे ग्रामीणों ने पंप के सहारे आग बुझाने की काफी कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस गश्ती दल थाना के एएसआई रविन्द्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी।
स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने में की मदद
जानकारी के अनुसार पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया। इस अगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hgn0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *