एक भी गरीब खाली पेट न सोए इसी उद्देश्य को लेकर कार्य किये जा रहे हैं : लुत्फुल हक
पाकुड़। जिला के हिरणपुर प्रखंड में आओ गरीबी को दूर करें, सब मिलकर सहयोग करें। तभी बनेगा देश महान, जब गरीबी का मिटेगा नामो निशान। उक्त पंक्ति पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक पर सटीक बैठता है। पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक के द्वारा मंगलवार को सितपहाड़ी फुटबॉल मैदान में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के 2000 गरीब लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। वही प्रखंड के 63 यक्ष्मा मरीजो के बीच पोष्टिक आहार का वितरण किया। शिविर में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन, मुखिया वकील मरांडी एवं रोबिन टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। जहाँ सितपहाडी, मंझलाडीह, कस्तूरी , उपरबन्धा, फतेहपुर, महारो सहित कई गांवों के लोगो को कम्बल वितरण की गई। वही तोड़ाई, हिरणपुर, बाबूपुर, सितपहाड़ी सहित कई गांवों के 63 यक्ष्मा रोग से ग्रसित मरीजो को पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया। उधर समाजसेवी के तत्वाधान में धुलियान बंगाल स्थित ओ टू अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाई गई। जहां सैकड़ों की संख्या में मरीजो का इलाज कर निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। पत्थर व्यवसायी
लुत्फुल हक ने बताया कि गरीबो को कुछ सहयोग मिल जाये, इसलिए कम्बल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। वही थाना प्रभारी ने बताया कि सेवाभाव से की जा रही यह कार्य अनुकरणीय है। समाजसेवी द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से यह कार्य की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक सत्यानन्द ओझा ने कहा कि सभी यक्ष्मा मरीज, जिसका इलाज चल रहा है। वैसे मरीजो को पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक के द्वारा छह माह तक गोद लेकर पोष्टिक आहार उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे मरीजो को काफी सहयोग मिल पायेगा। सरकार के द्वारा भी टीबी रोग उन्मूलन को लेकर वृहत रूप से कार्य की जा रही है। इस मौके पर एसटीएस सुशांत कुमार दुबे, रोबिन टुडू आदि उपस्थित थे।
लुत्फुल हक क्षेत्र में गरीबों का मसीहा
हिरणपुर थाना क्षेत्र के पत्थर औधोगिक क्षेत्र सीतपहाड़ी, महारो, कस्तूरी, मंझलाडीह सहित आसपास के गांव में लोग इन्हें गरीबों का मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। उल्लेखनीय है की कोरोना काल में ऑक्सीजन से लेकर मास्क एवं राशन वितरण का कार्यक्रम नॉन स्टॉप चलाते रहे हैं।इसके अलावे सभी धर्मों के लोगों को धार्मिक कार्यक्रम हो या निजी कार्यक्रम बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। लुत्फुल हक मानना है कि एक दिन सभी को इस दुनिया छोड़कर चला जाना है। हम खाली हाथ आये है और खाली हाथ ही लौटकर चले जायेंगे।हमारे इलाके में एक भी गरीब खाली पेट न सोए इसी उद्देश्य को लेकर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा टीवी मरीजों को पर्याप्त मात्रा में खाने की सामग्री सहित अन्य सामान दिए गए हैं। ताकि मरीज बेहतर भोजन कर टीवी जैसे भयानक बीमारी मुक्त हो सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/83op