दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में पत्नी के मायके चले जाने के दुःख में एक व्यक्ति ने अपनी झूलकर अपनी जान दे दी। जानकारी अनुसार यह मामला टोंगरा थाना क्षेत्र के वृदावनी गांव का है। गोबर्धन टुडू की पत्नी एक महीने पहले ही उसे छोड़कर चली गयी थी। दावा किया जा रहा है गोबर्धन शराब का आदी था और बेरोजगार था इसलिए उसे पत्नी छोड़ कर मायके चली गयी थी इसी कारण उसने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी।
करंट लगने से युवक की गई जान
दूसरी घटना मसलिया थाना क्षेत्र के कुंजबोना की है यहां कार्तिक राय की मौत कंरट लगने से हो गई। जानकारी अनुसार विद्युत ट््र्ासफार्मर से लाइन जोड़ रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया था। जबकि परिजनों का दावा है कि वह घर में करंट काम कर रहा था। मृतक की पहचान कार्तिक राय के रूप में हुई।
दो घटना में दो लोगों ने जान गंवा दी है एक ने अपनी जान दे दी है जबकि दूसरे की करंट लगने से मौत हुई।