परिवार कल्याण दिवस का किया गया आयोजन 

IMG-20221121-WA0046
गोड्डा। सोमवार को स्थानीय गंगटा वार्ड नंबर 14में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा अंतर्गत परिवार कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने बताया कि परिवार कल्याण दिवस का आयोजन का मूल उद्देश्य परिवार कल्याण के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के उपयोग को प्रचार-प्रसार कर गति देना है तथा सरकार के द्वारा दी जाने वाली परिवार कल्याण योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचना है। ए एन एम आराधना कुमारी ने बताया कि ऐसे दंपत्ति जिनकी हाल ही में शादी हुई है अथवा जिनके एक बच्चा हुआ है उनको अस्थाई परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए। दूसरा बच्चा 3 वर्ष से अधिक समय के बाद ही हो तथा ऐसे दंपत्ति जिनको 2 बच्चे हो चुके हैं, उनको यथासंभव परिवार नियोजन का स्थाई साधन यानी नसबंदी करवा लेना चाहिए। नसबंदी में पुरुष नसबंदी सबसे आसान, इसके अलावा महिलाओं की नसबंदी परंपरागत अथवा लेप्रोस्कोपी पद्धति से नसबंदी दोनों ही आसान हैं। लेकिन लोग संकोच करते हैं या डरते हैं एवं इसी बीच में अगला बच्चा पेट में गर्भ में आ जाता हैै। कुछ ऐसी महिलाएं जिन को चौथी और पांचवी बार गर्भधारण होता है वह विभिन्न प्रकार की बीमारियों से गर्भकाल में ग्रसित हो जाती हैं एवं प्रसव के समय बहुत ही कठिनाई होती है। परिवार कल्याण दिवस के मौके पे एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार नियोजन के बारे में प्रश्न उत्तर किया गया। सही उत्तर देने वाले को पुरस्कार दिया गया ।इस प्रतियोगिता के माध्यम से मुख्य रूप से छोटा परिवार सुखी परिवार का संदेश देना था। प्रतियोगिता में पहला ,दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले को पुरस्कृत किया गया एवं सान्त्वना पुरस्कार भी दिया गया इस मौके पे बी टी टी प्रहलाद कुमार, बेबी कुमारी , ए एन एम रीना कुमारी,सहिया प्रियंका कुमारी,ललिता सोरेन,एवं योग्य दंपत्तियों है आदि ने भाग लिया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ilpk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *