दुमका। पर्यावरण दिवस के अवसर पर तनिष्क टीम की आरे दुमका के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में जाकर पौधारोपण किया गया। तनिष्क टीम के सदस्यों ने आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाये और उसका देख भाल करें। पेड़ों को सुरक्षित करें ताकि पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। इस अवसर पे तनिष्क दुमका टीम के अवधेश कुमार, शुभांकर मंडल, अमृत सिंह तथा मीणा मुर्मू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।