पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम की अध्यक्षता में संपन्न

IMG-20230110-WA0092
पाकुड़। पाकुडिया प्रखण्ड में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 एवं 15 जनवरी को पाकुड़िया के सीतपुर गांव में लगने वाली विख्यात गरमपानी मेला को लेकर मंगलवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम ने स्थानीय ग्राम प्रधान, मुखिया एवं मेला समिति के सदस्यो को मकर संक्रांति पर सीदपुर में लगने वाली मेला शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। मेला कमेटी के वोलेंटियर और पुलिस जवानों के बीच आपसी तालमेल बनाकर मेला में शांति बनाए रखने, मेला परिसर में शराब की बिक्री एवं जुआ खेल पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का सख्त निर्देश एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम ने दिया। एसडीपीओ ने कहा कि मेला में शराब बिक्री और जुआ खेल होते पाए जाने पर मेला कमिटी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सीओ किरण डांग ने बताया कि मेला परिसर में अग्निशमन वाहन, अलाव, मेडिकल टीम, पुलिस कैंप, जलापूर्ति टैंकर की व्यवस्था रहेगी। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सभी मेला वोलेंटियर को प्रशासन की ओर से आईडी कार्ड निर्गत किया जाएगा जिसे गले में पहनकर वोलेंटियर मेला का निगरानी करेंगे और किसी भी तरह की अशांति होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देंगे। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने किसी भी तरह का अफवाह से बचने और अफवाह ना फैलाने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पूजा के लिए पहुंचने वाले सृधालुओ को पूजा में सहयोग करने का निर्देश समिति सदस्यों को दिया गया। कोरोना के मद्देनजर श्रद्धालुओं का भीड़ एक ही जगह नहीं लगाने एवं कतारबद्ध तरीके से एक एक कर पूजा कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया ललीता टुडू, ग्राम प्रधान सेकेन सोरेन, पूर्व मुखिया ढेना मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शेद आलम, भाजपा नेता दीपक साह,लाल मोहम्मद, बरसन्न टुडू सहित मेला समिति के सभी सदस्य मौजूद थे । बैठक के उपरांत एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम के साथ थाना प्रभारी अभिषेक राय, बीडीओ मनोज कुमार एवं सीओ किरण डांग ने मेला स्थल पहुंच कर मेला की तैयारी का जायजा लिया ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9aw1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *