दुमका। तालझारी थाना क्षेत्र के भेलवा मोड़ के पास पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गयी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
मृतक मोती मियां (45) तालझारी थाना क्षेत्र के गेंदी गांव का रहनेवाला था। परिजनों ने अनुसार वह दो दोस्तों के साथ बाइक लेकर काम करने जा रहा था। इसी दौरान भेलवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन के धक्के से तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मोती मियां को मृत घोषित कर दिया। वहीं समसुल मंसूरी और फिरोज मंसूरी का इलाज पीजेएमसीएच दुमका में चल रहा है।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.