पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान जवान की मौत

10 Dec 2024 _ Dumka_police

दुमका  पाकुड़ पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर कार्यरत जवान की मौत इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी.

 मृतक माडी कच्छप(50) रांची डोरंडा थाना क्षेत्र का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. सोमवार को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. 

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lj0g