पुरुष नसबंदी अभियान का हुआ विधिवत शुभारंभ 

IMG-20221121-WA0076
गिरिडीह। गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय सभागार कक्ष में उप विकास आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर परिवार नियोजन भारत सरकार महत्वकांक्षी योजना पुरुष नसबंदी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड रांची द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में पुरुष नसबंदी परिवार नियोजन भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से अब राज्य सरकार के निर्देश पर पुरुष नसबंदी अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी उपलब्धि को बढ़ाने हेतु दिनांक 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक पुरुष नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा इस वर्ष की थीम अब पुरुष निभायेंगे जिम्मेदारी परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी है। ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/frx9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *